Live

JHARKHAND NEWS

सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के स्वास्थ्य में सुधार नहीं, अस्पताल में इलाज जारी

S
Srishtyलेखक

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिशोम गुरु शिबू सोरेन की धर्मपत्नी रूपी सोरेन की सेहत को लेकर एक बड़ी और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। रूपी सोरेन की तबीयत में अभी कोई सुधार नहीं हुआ है और वह रांची के हिल व्यू अस्पताल में भर्ती हैे.रिपोर्ट्स के मुताबिक, सांस लेने में गंभीर परेशानी के बाद रूपी सोरेन को 18 सितंबर को रांची के बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच के दौरान डॉक्टरों को उनके छाती में संक्रमण यानी चेस्ट इन्फेक्शन का पता चला था। रविवार को अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें BiPAP मशीन पर शिफ्ट करना पड़ा।

सूत्रों के अनुसार, वह पिछले कुछ दिनों से बेहोशी की अवस्था में हैं। हालांकि, अस्पताल की ओर से कोई विस्तृत आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन जारी नहीं किया गया है, इसलिए सभी अपडेट्स चिकित्सकीय पुष्टि के आधार पर ही देखे जा रहे हैं। रूपी सोरेन के इलाज में डॉक्टरों की एक विशेष टीम लगातार जुटी हुई है। अस्पताल के स्थानीय चिकित्सकों के साथ-साथ देश के जाने-माने बड़े डॉक्टरों से भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग या कंसल्टेशन के जरिए सलाह ली जा रही है और उसी आधार पर उनका उच्च स्तरीय उपचार किया जा रहा है। इस मुश्किल घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन लगातार अस्पताल का दौरा कर रहे हैं और पल-पल की सेहत की जानकारी ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अपनी मां की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही अपने कई निर्धारित सरकारी और राजनीतिक कार्यक्रम रद्द कर दिए थे और सीधे अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों से चर्चा की थी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें