Live

JHARKHAND NEWS

राज्यपाल संतोष गंगवार धनबाद में SJAS अस्पताल का किया उद्घाटन

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

धनबाद : झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार मंगलवार को धनबाद में बहुप्रतीक्षित SJAS अस्पताल का उद्घाटन किया. इससे पूर्व धनबाद पहुंचने पर कार्यक्रम में राज्यपाल का भव्य स्वागत किया गया.

आपको बता दें कि यह पूर्वी भारत का सबसे आधुनिक अस्पताल है. इस अवसर पर पूर्व सांसद पी.एन. सिंह, विधायक राज सिन्हा, रागिनी सिंह और अस्पताल के ऑनर अमरेंद्र सिंह समेत सैकड़ों लोग उपस्थित रहे. इस मौके पर संवाददाताओं से बात करते हुए अस्पताल के सीईओ ने बताया कि इस अत्याधुनिक स्वास्थ्य संस्थान में 19 विभिन्न बीमारियों का इलाज उपलब्ध होगा. इससे झारखंड के लोगों को इलाज के लिए अन्य राज्यों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी. उन्होंने कहा कि यहां मरीजों को उचित दाम पर बेहतरीन चिकित्सा सेवाएं मुहैया कराई जाएगी, जो क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती प्रदान करेगी.

धनबाद से विकास कुमार की रिपोर्ट--

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें