JHARKHAND NEWS
बोकारो में जमीन विवाद गहराया, खाता नंबर 13 की जमीन को लेकर आमने-सामने आए दोनों पक्ष, एक पक्ष भूख हड़ताल पर
बोकारो के भवानीपुर मौजा में खाता नंबर 13 की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जमीन पर कब्जे और निर्माण कार्य को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हैं। विवाद के समाधान की मांग को लेकर एक पक्ष डीसी कार्यालय के पास भूख हड़ताल पर बैठा है, जबकि दूसरे पक्ष के लोग धरना देकर निर्माण कार्य रोकने की शिकायत अधिकारियों से कर रहे हैं।दूसरे पक्ष का आरोप है कि उन्होंने जमीन प्रथम पक्ष के पूर्वजों से खरीदी थी। जमीन की खरीद-बिक्री भी हुई और कई लोगों ने वहां मकान बनाकर रहना शुरू कर दिया। इसके बावजूद अब उनके जमीन से जुड़े दस्तावेजों को गलत बताकर निर्माण कार्य में बाधा डाली जा रही है।
वहीं, दूसरे पक्ष में शामिल दलित परिवारों का कहना है कि जमीन विवाद को लेकर वे हाईकोर्ट तक गए हैं। उनका दावा है कि टाइटल सूट में भी उन्हें जीत मिली है, इसके बावजूद उन्हें परेशान किया जा रहा है। धरने पर बैठे लोगों ने आरोप लगाया कि प्रथम पक्ष के कारण 13 परिवार प्रभावित हैं और प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए भूख हड़ताल की जा रही है।फिलहाल, जमीन विवाद को लेकर दोनों पक्ष अपनी-अपनी दावेदारी कर रहे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और विवाद का समाधान कैसे निकलता है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।