Live

JHARKHAND NEWS

राज्यपाल संतोष गंगवार बहरागोड़ा में प्रतिभा सम्मान समारोह में हुए शामिल

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

जमशेदपुर : बहरागोड़ा बाजार स्थित देव वाटिका में मंगलवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. झारखण्ड के राज्यपाल संतोष गंगवार सम्मान समारोह में शामिल हुए.

बहरागोड़ा बाजार स्थित देव वाटिका में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार का भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया. कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद विद्युत वरण महतो शामिल थे. समारोह का महामहिम राज्यपाल और सांसद विद्युत वरण महतो ने दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया. इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों और व्यक्तित्वों को प्रशस्ति पत्र तथा लेपटॉप बैग देकर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम हर वर्ष आयोजित किया जाएगा ताकि क्षेत्र के युवाओं को प्रोत्साहन मिल सके.

जमशेदपुर से बिनोद केसरी की रिपोर्ट—

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें