JHARKHAND NEWS : रांची में FJCCI का वार्षिक चुनाव 13 सितंबर को, तैयारियां पूरी
रांची : फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का वार्षिक चुनाव 13 सितंबर 2026 को होना है. चैंबर के वार्षिक चुनाव को लेकर चुनाव समिति ने बताया आगामी13सितंबर को राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में संपन्न होगा. इस बार का चुनाव कई मायनों में ऐतिहासिक होने जा रहा है.
चुनाव में कुल86उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद के लिए कुल6उम्मीदवार मैदान में हैं. वहीं12सितंबर को तीन नामों का चयन सर्वसम्मति से एजीएम में किए जाने की बात कही गई. चुनाव में कुल4,133मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें3,545मतदाता राजधानी रांची से हैं.
बताया गया कि पहली बार इतनी बड़ी संख्या में कुल86उम्मीदवारों ने चुनाव के लिए नामांकन दाखिल किया है. मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए भी व्यापक तैयारियां की गई है. करीब4,000मतदाताओं के लिए40कंप्यूटर लगाए जा रहे हैं, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी तरह की परेशानी न हो और मतदाताओं को सुविधा मिल सके.13सितंबर की सुबह9बजे से मतदान शुरू होगा. चुनाव को लेकर चैंबर की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पूरी की जा रही है.