JHARKHAND NEWS
बोकारो में जल संकट दूर करने की पहल,विधायक श्वेता सिंह ने 56 लाख की योजनाओं का किया उद्घाटन
बोकारो में पानी की समस्या को दूर करने के लिए कांग्रेस विधायक श्वेता सिंह ने पहल की है। विधायक मद से करीब 56 लाख रुपये की लागत से माराफारी जोन समेत विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में डीप बोरिंग और जलमीनार का निर्माण कराया गया है। रविवार को विधायक श्वेता सिंह ने इन योजनाओं का उद्घाटन कर उन्हें जनता को समर्पित किया।विधायक ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र में पानी की समस्या सबसे गंभीर है। इसी को देखते हुए विभिन्न स्थानों पर डीप बोरिंग और जलमीनार की योजनाओं को धरातल पर उतारा गया है। इनमें नया मोड़ बस स्टैंड, सोनाटांड़, वार्ड संख्या-7 स्थित श्मशान काली मंदिर के पास, बीएसएल एलएच स्ट्रीट-1, जोशी कॉलोनी स्थित पलामू भवन के पास, जोशी कॉलोनी निचला मोड़, भगत कॉलोनी, लकराखंडा और हाटिंग कॉलोनी में दुग्गल गेट के पास की योजनाएं शामिल हैं।
खासकर नया मोड़ बस स्टैंड में जलमीनार शुरू होने से यहां आने-जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पहले पानी के लिए काफी परेशानी उठानी पड़ती थी, लेकिन अब जलमीनार और डीप बोरिंग की सुविधा शुरू होने से उन्हें राहत मिलने की उम्मीद है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।