Live

JHARKHAND NEWS

BSL में होमगार्ड जवानों को हटाने के फैसले का विरोध, 400 जवानों के रोजगार पर संकट

S
Srishtyलेखक

बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन के एक फैसले से करीब 400 होमगार्ड जवानों के सामने रोजगार का संकट खड़ा होता नजर आ रहा है। दरअसल, बीएसएल प्रबंधन सुरक्षा व्यवस्था में तैनात होमगार्ड जवानों को हटाकर उनकी जगह निजी सिक्योरिटी एजेंसी के कर्मियों को रखने की तैयारी में है। प्रबंधन के इस फैसले के विरोध में होमगार्ड जवानों ने मोर्चा खोल दिया है। नाराज जवानों ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और इस फैसले पर रोक लगाने की मांग की।वर्षों से बोकारो स्टील प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था में अपनी सेवाएं दे रहे होमगार्ड जवानों के सामने अब रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। जवानों का कहना है कि लंबे समय तक सेवा देने के बावजूद उन्हें अचानक हटाने का निर्णय लिया जा रहा है, जो उनके और उनके परिवारों के साथ अन्याय है।

इसी को लेकर होमगार्ड जवानों ने बोकारो विधायक श्वेता सिंह से मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं। जवानों ने विधायक को ज्ञापन सौंपते हुए बीएसएल प्रबंधन के फैसले पर पुनर्विचार कराने की मांग की।उनकी मांग है कि होमगार्ड जवानों को हटाने के फैसले पर रोक लगाई जाए और वर्षों से सेवा दे रहे जवानों के रोजगार को सुरक्षित रखने के लिए पहल की जाए।

फिलहाल होमगार्ड जवानों को विधायक श्वेता सिंह से सकारात्मक पहल की उम्मीद है। अब सवाल यह है कि क्या बीएसएल प्रबंधन 400 जवानों और उनके परिवारों के भविष्य को देखते हुए अपने फैसले पर पुनर्विचार करेगा या फिर वर्षों से सेवा दे रहे जवानों को हटाकर निजी सिक्योरिटी एजेंसी को जिम्मेदारी सौंप दी जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें