Live

JHARKHAND NEWS

शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, बोकारो पुलिस की कार्रवाई

S
Srishtyलेखक

बोकारो में शादी का झांसा देकर महिला का कथित यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी और पीड़िता दोनों सहकर्मी हैं। इस मामले में पीड़िता ने महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

पूरा मामला बोकारो के बालीडीह थाना क्षेत्र से जुड़ा है। यहां संतोष कुमार नामक युवक पर उसकी महिला सहकर्मी ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी संतोष कुमार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, इस पूरे मामले को लेकर सिटी डीएसपी राजीव रंजन ने पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें