JHARKHAND NEWS
कुख्यात अपराधी अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल से गिरिडीह किया गया शिफ्ट
पलामू:कुख्यात डॉनअमन साव को पलामू सेंट्रल जेल से गिरिडीह की जेल में शिफ्ट किया गया है. अपराधी अमन पिछले 1 साल से पलामू जेल में बंद था. यह दूसरी बार है जब उसे पलामू से गिरिडीह भेजा गया है.
दो साल पहले अमन साव ने पलामू सेंट्रल जेल के जेलर को धमकी दी थी. इसके बाद अमन साव को पलामू सेंट्रल जेल से गिरिडीह जेल ट्रांसफर किया गया था. अमन साव पर पलामू के क्षेत्र में भी 3 से अधिक प्राथमिक दर्ज हैं.अमन साव पर रेलवे कंस्ट्रक्शन कंपनी से रंगदारी मांगने और सेंट्रल जेल के सुपरिटेंडेंट को धमकी देने के मामले में एफआईआर दर्ज है. एनआईए ने 2 दिन पहले झारखंड के विभिन्न इलाकों में अमन साव से जुड़े कई ठिकानों पर रेड की थी.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।