Hindi News / NIT जमशेदपुर में NCST की समीक्षा बैठक, जनजातीय कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से जुड़े...

JHARKHAND NEWS : NIT जमशेदपुर में NCST की समीक्षा बैठक, जनजातीय कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news

जमशेदपुर:राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST)की सदस्य डॉ. आशा लकड़ा की अध्यक्षता में आज राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT)जमशेदपुर की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में आयोग के पदाधिकारीगण तथाNITजमशेदपुर के निदेशक प्रोफेसर डॉ. गौतम सूत्रधार सहित संस्थान के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे.

बैठक में जनजातीय समाज से जुड़े विभिन्न विषयों,जनजातीय कर्मचारियों की समस्याओं,आरक्षण रोस्टर,कल्याणकारी योजनाओं तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई. डॉ. आशा लकड़ा जी ने संबंधित अधिकारियों से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए जनजातीय हितों से जुड़े मामलों के प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

इससे पूर्व डॉ. आशा लकड़ा जी नेNITजमशेदपुर में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं से संवाद किया. उन्होंने विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा,अध्ययन के दौरान आने वाली समस्याओं,आवश्यकताओं एवं भविष्य की आकांक्षाओं की जानकारी ली. उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत,अनुशासन एवं दृढ़ संकल्प के साथ अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया.

उन्होंने कहा कि शिक्षा एवं तकनीकी ज्ञान युवाओं के सशक्तिकरण तथा राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. जनजातीय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराना आयोग की प्राथमिकताओं में शामिल है.

संवाद के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी विभिन्न समस्याओं,सुझावों एवं अपेक्षाओं को आयोग की माननीय सदस्य के समक्ष रखा. डॉ. आशा लकड़ा जी ने विद्यार्थियों द्वारा उठाए गए विषयों को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित स्तर पर आवश्यक पहल एवं समाधान का आश्वासन दिया.