Hindi News / बरमसिया में राशन दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, भारी मात्रा...

JHARKHAND NEWS : बरमसिया में राशन दुकान की आड़ में अवैध शराब का कारोबार, भारी मात्रा में शराब बरामद

Edited By:  |
jharkhand news

देवघर नगर थाना क्षेत्र के बरमसिया में पुलिस ने राशन दुकान की आड़ में चल रहे अवैध शराब कारोबार का खुलासा किया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति सरकारी दुकान से सटे अपने घर में छिपाकर अवैध देसी शराब रखकर बिक्री कर रहा है।

सूचना के सत्यापन के दौरान पुलिस टीम ने बरमसिया स्थित राशन दुकान के पास छापेमारी कर नंदू महथा (40) को पकड़ा। पूछताछ में उसने घर में शराब रखकर बिक्री करने की बात स्वीकार की। इसके बाद पुलिस ने तलाशी लेकर भारी मात्रा में शराब बरामद की।

बरामद शराब में Sterling Reserve B7, Royal Challenge, Royal Stage, Iconiq White की बोतलें तथा Godfather Beer शामिल हैं। पुलिस के अनुसार कुल 134 पीस शराब/बीयर बरामद की गई।

मामले में नगर थाना कांड संख्या 320/26 दर्ज किया गया है। आरोपी नंदू महथा, पिता स्व. अविनाश महथा, निवासी बरमसिया, देवघर को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामले में झारखंड उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।