Live

JHARKHAND NEWS

मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को जान से मारने की धमकी मामले में बोकारो में FIR दर्ज

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

बोकारो : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को रविवार देर रात मोबाइल फोन के माध्यम से जान से मारने की धमकी दी गई थी. इस मामले में मंत्री के पीएस अजहरुद्दीन ने बीएस सिटी थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इस मामले की पुष्टि डीएसपी आलोक रंजन ने की है.

डीएसपी ने बताया कि रविवार देर रात मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को मोबाइल पर जान से मारने की धमकी मिलने की सूचना मिली थी. इसके बाद आज सिटी थाने में लिखित शिकायत दी गई है. धमकी दिए मोबाइल नंबर की जांच की जा रही है. आगे कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि मंत्री देर रात बोकारो सर्किट हाउस में मौजूद थे. इसी दौरान मोबाइल पर धमकी आई थी.

वहीं मंत्री इरफान अंसारी के पीएस अजहरुद्दीन ने बताया है कि फोन का सिम नॉर्थ ईस्ट से लिया गया है,जबकि धमकी देने वाले का लोकेशन उत्तर प्रदेश के बनारस का मिला है. धमकी देने वाले का नाम नैन सिंह है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें