JHARKHAND NEWS
शरीर पर ग्रीस और चेहरे पर कपड़ा, आदित्यपुर में घर में घुसे संदिग्ध ने मचाया हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात
सरायकेला खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत माझी टोला, संजय नगर में मंगलवार सुबह करीब साढ़े 4 बजे एक किराए के मकान में संदिग्ध के घुसने से हड़कंप मच गया। पूरी घटना CCTV में कैद हुई है।पीड़ित महिला के अनुसार, संदिग्ध बिना कपड़ों के, शरीर पर ग्रीस लगाए और चेहरे पर नीला कपड़ा बांधे हुए था। वह छत के रास्ते कमरे में घुसा था।महिला नवरात्रि का व्रत रख रही थी और कमरे में अकेली सो रही थी, जबकि उसका पति और बच्चा घर के बाहर चौकी पर सोए थे। आरोपी ने अंदर घुसकर दरवाजा भिड़ा लिया और मोबाइल उठाने लगा। इसी दौरान महिला की नींद खुल गई। कमरे में अनजान व्यक्ति को देखकर उसने शोर मचा दिया।
शोर सुनते ही संदिग्ध छत के रास्ते फरार हो गया
घटना के बाद इलाके में दहशत और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। संदिग्ध की पहचान और मकसद को लेकर जांच की जरूरत है। मामले में पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।