Live

JHARKHAND NEWS

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने गढ़वा में किया 1052 योजनाओं का मेगा शिलान्यास

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने शहर के टाउन हॉल स्थित मैदान में एक साथ 1792 करोड़ रूपए की लागत से बनने वाली एक हजार 52 योजनाओं का मेगा शिलान्यास विधिवत पूजा कर एवं शिलापट का अनावरण कर किया. इस मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे. कार्यक्रम में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत लाभुकों को चार चक्का वाहन,ऋण,स्कूली छात्राओं के बीच सावित्री बाई फुले योजना एवं साइकिल योजनाओं से लाभान्वित किया गया.

इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि पूर्व की सरकारों में मेगा शिलान्यास कभी भी देखने को नहीं मिला. लेकिन वर्तमान सरकार में वर्ष में दो-दो मेगा शिलान्यास किया जाता है. ये सरकार विकास की सरकार है. आज जो मेगा शिलान्यास किया गया है उसमें 17 सौ करोड़ की योजनाओं की आधारशिला रखी गई है. इससे पूर्व में भी मेगा शिलान्यास आयोजन कर करोडों की योजनाओं का आधारशिला रखा गया था. ये फर्क है पूर्व की सरकार और वर्तमान की सरकार में.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें