Live

JHARKHAND NEWS

गिरिडीह में भाजपा सांसद मनोज तिवारी और अभिनेत्री सौंदर्य शर्मा आज रोड शो के लिए पहुंची।माँ दुर्गा की पूजा अर्चना।

S
Srishtyलेखक

भाजपा सांसद सह भोजपुरी अभिनेता मनोज तिवारी और डॉ सौंदर्य शर्मा गिरिडीह पहुंची। यहां उन्होंने विनोद सिन्हा के आवास पर पहुंचकर भगवती मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान के साथ पूजा कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।मनोज तिवारी अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत आज गिरिडीह में रोड शो करेंगे।सांसद के गिरिडीह दौरे को लेकर राजनीतिक हलकों में भी चर्चा तेज है।

मनोज तिवारी ने दिल्ली मे हो रहे विरोध प्रदर्शन, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भूमिका को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली में अब विरोध प्रदर्शन के नाम पर देश को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। उनके अनुसार, इन प्रदर्शनों से छोटे बच्चों और बुजुर्गों को परेशानी हुई है, जबकि गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें