JHARKHAND NEWS
सर जेसी बोस मेमोरियल सोसायटी ने मनाई आचार्य जगदीश चंद्र बसु की 89वीं पुण्यतिथि, प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन
महान वैज्ञानिक आचार्य जगदीश चंद्र बसु की 89वीं पुण्यतिथि पर सर जेसी बोस मेमोरियल सोसायटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गिरिडीह के जेसी बोस चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर मुख्य अतिथि झामुमो के जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित सोसायटी के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद विज्ञान भवन में स्थापित आचार्य बसु की प्रतिमा पर भी पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने 'जेसी बोस अमर रहें' के नारे लगाकर महान वैज्ञानिक को याद किया।मौके पर संजय सिंह ने कहा कि आचार्य जगदीश चंद्र बसु के जीवन का अंतिम समय गिरिडीह में व्यतीत हुआ था। यह जिले के लिए गौरव की बात है कि यहां उनके नाम पर कई संस्थाएं संचालित हैं। उन्होंने कहा कि दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार के प्रयासों से सर जेसी बोस विश्वविद्यालय की स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है।
राज्य सरकार की मंजूरी के बाद इस विश्वविद्यालय के अंतर्गत इंजीनियरिंग, मेडिकल और प्रबंधन की पढ़ाई की व्यवस्था प्रस्तावित है। विश्वविद्यालय की स्थापना महान वैज्ञानिक के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।उन्होंने बसु की बंद तिजोरी खोलने के उच्च न्यायालय के आदेश का भी जिक्र किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष प्रभाकर कुमार, सचिव रितेश सराक, रामजी यादव, नवीन कुमार सिन्हा, राजेश कुमार सिन्हा, शंकर पांडेय सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।