Live

JHARKHAND NEWS

रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में हादसा: फेरी लगाकर लौट रहे बुजुर्ग को क्रेटा कार ने रौंदा, गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम

S
Srishtyलेखक

अरगोड़ा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात हुए सड़क हादसे में बुजुर्ग राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई. घटना के विरोध में शनिवार को स्थानीय लोगों और मृतक के परिजनों ने प्रदर्शन किया. बताया जा रहा है कि शुक्रवार रात करीब 10 बजे अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास राजकुमार प्रसाद अशोक नगर से फेरी कर लौट रहे थे. इसी दौरान तेज रफ्तार सफेद-ग्रे रंग की क्रेटा कार ने उन्हें टक्कर मार दी. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल राजकुमार प्रसाद की मौत हो गई.

घटना के विरोध में स्थानीय लोग शव को लेकर अशोक नगर रोड नंबर-2 के बाहर सड़क पर बैठ गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते रहे. प्रदर्शन के कारण सड़क पर जाम की स्थिति बन गई. मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और प्रदर्शन कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया. स्थानीय लोगों की मांग है कि हादसे के आरोपी कार चालक की पहचान कर जल्द गिरफ्तार किया जाए.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें