Live

JHARKHAND NEWS

राज्यसभा चुनाव में बैद्यनाथ राम की जीत पर लातेहार में समर्थकों में खुशी, जमकर की आतिशबाजी

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

लातेहार : राज्यसभा चुनाव में बैद्यनाथ राम की ऐतिहासिक जीत ने लातेहार जिले को नई पहचान दिलाई है. उनकी सफलता से पूरे जिले में खुशी और उत्साह का माहौल है.

गुरुवार सुबह से ही शहर और गांवों में लोग राज्यसभा चुनाव के परिणामों पर नजर बनाए हुए थे. पूर्व मंत्री के आवास पर भी समर्थक लगातार टीवी के माध्यम से चुनावी अपडेट देखते रहे. जैसे ही बैद्यनाथ राम की जीत की खबर आई,समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई. आवास के बाहर सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी करते हुए दीवाली जैसी खुशियां मनाई. चारों ओर कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है. लातेहारवासियों का कहना है कि बैद्यनाथ राम राज्यसभा सदस्य के लिए निर्वाचित होकर जिला को गौरवान्वित किये हैं. कहा कि जिले के इतिहास में पहली बार किसी ने विधायक से मंत्री और मंत्री से राज्यसभा तक का सफर तय किया है. उनकी इस उपलब्धि की सराहना केवल समर्थक ही नहीं,बल्कि राजनीतिक विरोधी भी कर रहे हैं.

लोगों का मानना है कि बैद्यनाथ राम अब राज्यसभा में न केवल लातेहार बल्कि पूरे झारखंड की आवाज बनेंगे.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें