Live

JHARKHAND NEWS

फुसरो में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, विरोध में सड़क पर बैठे लोग; रोड जाम, सीओ को घेरा

S
Srishtyलेखक

अतिक्रमण हटाने को लेकर फुसरो में सोमवार को प्रशासन और प्रभावित लोगों के बीच तनावपूर्ण स्थिति देखने को मिली. जेसीबी मशीन के साथ अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू होते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा.नाराज लोग सड़क पर बैठ गए और सड़क जाम कर विरोध जताया. इस दौरान लोगों ने सीओ को भी घेर लिया.प्रभावित लोगों का कहना है कि प्रशासन को पहले उनके बसने की व्यवस्था करनी चाहिए थी, उसके बाद उजाड़ने की कार्रवाई करनी चाहिए थी. लोगों का सवाल है कि आखिर वर्षों से बसे लोगों को हटाने से पहले उनके रहने की वैकल्पिक व्यवस्था क्यों नहीं की गई?

वहीं,सीओ ने कहा कि अतिक्रमण हटाने को लेकर पहले ही नोटिस दिया गया था और लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया था. इसके बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाए जाने पर प्रशासन को जेसीबी के साथ कार्रवाई करनी पड़ी.एक ओर प्रशासन अतिक्रमण हटाने पर आमादा है, तो दूसरी ओर प्रभावित लोग अपने आशियाने और भविष्य को लेकर चिंतित हैं.सड़क जाम और विरोध के बीच फुसरो में माहौल गरमाया हुआ है. अब देखना होगा कि प्रशासन और प्रभावित लोगों के बीच इस गतिरोध का समाधान किस तरह निकलता है.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें