JHARKHAND NEWS
BSL में निजी सुरक्षा गार्डों की तैनाती का विरोध, 400 होमगार्ड जवानों के रोजगार पर संकट
बोकारो स्टील प्लांट के सुरक्षा विभाग में निजी सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से प्राइवेट सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की तैयारी का विरोध शुरू हो गया है। इस फैसले के खिलाफ होमगार्ड जवानों ने मोर्चा खोल दिया है। होमगार्ड जवानों का कहना है कि पिछले करीब 46 वर्षों से बीएसएल के विभिन्न विभागों और प्रतिष्ठानों में लगभग 400 गृह रक्षक सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। अगर उनकी जगह निजी सुरक्षा एजेंसियों के कर्मियों को लगाया गया तो सैकड़ों जवानों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो जाएगा। इस संबंध में होमगार्ड जवानों के प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त को ज्ञापन सौंप कर जिला प्रशासन से हस्तक्षेप करने और बीएसएल सुरक्षा विभाग में निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती पर रोक लगाने की मांग की है।
होमगार्ड जवानों का आरोप है कि कुछ लोग निजी सुरक्षा एजेंसियों के माध्यम से बीएसएल में सुरक्षाकर्मियों की तैनाती कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए गृह रक्षकों के खिलाफ भ्रामक और तथ्यहीन रिपोर्ट भी वरीय अधिकारियों को दी जा रही है। आवेदन में यह भी बताया गया है कि वर्ष 2010 और 2023 में भी निजी सुरक्षाकर्मियों की तैनाती का प्रयास हुआ था, जिस पर तत्कालीन उपायुक्त ने रोक लगाई थी
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।