Live

JHARKHAND NEWS

डुमरी विधायक जयराम महतो के काफिले की स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, छह लोग घायल

S
Simran Chaudharyलेखक

DHANBAD : डुमरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक जयराम महतो के काफिले की एक स्कॉर्पियो वाहन रविवार देर रात दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा धनबाद-पुरुलिया मार्ग पर बलरामपुर के समीप उस समय हुआ, जब विधायक महतो अपने काफिले के साथ सरायकेला और चाईबासा में आयोजित कार्यक्रमों से वापस धनबाद लौट रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे उसमें सवार छह लोग घायल हो गए। घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को देर रात धनबाद रेफर किया गया।सौभाग्यवश हादसे के समय विधायक जयराम महतो काफिले की दूसरी गाड़ी में सवार थे और पूरी तरह सुरक्षित हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और घायलों को अस्पताल पहुंचाने में सहायता की। फिलहाल घायलों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है और मामले की जांच की जा रही है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें