Live

JHARKHAND NEWS

संविधान दिवस पर कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, प्रदेश भर में निकलेगा 'संविधान मार्च'

S
Srishtyलेखक

संविधान दिवस के अवसर पर आगामी 26 नवंबर को कांग्रेस पार्टी राज्य मुख्यालय में एक भव्य 'संविधान मार्च' निकालने जा रही है। इस बड़े आयोजन की जानकारी प्रदेश कांग्रेस के महासचिव शकील अख्तर अंसारी ने बोकारो सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान दी।शकील अख्तर अंसारी ने कहा कि 26 नवंबर 1949 का दिन भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में बेहद अहम है, क्योंकि इसी दिन देश ने संविधान को अपनाया था। यह वही संविधान है, जिसने देश के आम नागरिकों को उनके मौलिक अधिकार, समानता और न्याय की गारंटी दी।

मीडिया से बात करते हुए उन्होंने वर्तमान केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है और संवैधानिक संस्थाओं व मूल्यों को कमजोर करने की कोशिश हो रही है। इसी के विरोध में और संविधान की रक्षा के उद्देश्य से कांग्रेस पार्टी देश के सभी राज्यों में संविधान मार्च निकालने जा रही है।

झारखंड में इस आयोजन को लेकर खास उत्साह और तैयारी दिख रही है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस की ओर से आयोजित इस मार्च में राज्य के सभी जिलों से पार्टी के नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।




इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें