Live

JHARKHAND NEWS

CISF की मुस्तैदी से करगली वाशरी में चोरी की साजिश नाकाम, एक आरोपी गिरफ्तार

S
Srishtyलेखक

सीसीएल करगली वाशरी में मोटर और लोहे के स्क्रैप की चोरी की कोशिश को सीआईएसएफ ने नाकाम कर दिया. बल की मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई के दौरान एक आरोपी को मौके से गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन अन्य अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गए.प्राप्त जानकारी के अनुसार, CISF CCL करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ असामाजिक तत्व करगली वाशरी में चोरी की फिराक में हैं. सूचना के आलोक पर CISF की क्राइम शाखा, QRT और स्ट्राइकिंग रिजर्व की संयुक्त टीम ने संदिग्ध इलाके में घेराबंदी कर एंबुश लगाया.इसी क्रम में वाशरी स्टोर के पीछे की दीवार से तोड़फोड़ की आवाज सुनाई दी. जवानों ने तत्काल तलाशी अभियान शुरू किया.इस दौरान चार व्यक्ति दीवार में सेंधमारी कर अंदर घुसने का प्रयास करते मिले.CISF जवानों को देखते ही तीन आरोपी फरार हो गए, जबकि भागने के दौरान गिर पड़े एक व्यक्ति को जवानों ने दबोच लिया. उसके पास से लोहे का शॉवल और चोरी के उद्देश्य से जुटाई गई स्क्रैप सामग्री बरामद की गई.

पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी ने अपना नाम करण तिवारी, निवासी कल्याणी, बेरमो बताया. उसने फरार साथियों के नाम दिलीप मिश्रा और ऋषि मिश्रा, दोनों निवासी पिछरी तथा धनंजय मंडल, निवासी करगली बताए हैं.घटना की सूचना मिलते ही बेरमो थाना की पुलिस पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. गिरफ्तार आरोपी और बरामद सामग्री को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया. मामले में प्राथमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया जारी है.CISF की इस कार्रवाई में क्राइम शाखा, QRT और स्ट्राइकिंग रिजर्व के जवानों के बीच बेहतर तालमेल और मुस्तैदी देखने को मिली.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें