JHARKHAND NEWS
70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ स्टेडियम में खुली चयन प्रक्रिया शुरु
रांची: 70वीं राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता में भागीदारी हेतु राज्य स्तरीय खुली चयन प्रतियोगिता 2026-27 का शनिवार को रांची के मरांग गोमके जयपाल सिंह स्ट्रोटर्फ स्टेडियम में शुरु हो गया है. अंडर 14 और अंडर 19 बालक एवं बालिका दोनों वर्ग के लिए यह ट्रायल है. इसमें पूरे राज्य से खिलाड़ी शामिल हुए हैं.
प्रतियोगिता में हर वर्ग से 35 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा और 35 खिलाड़ियों में से कैम्प में 18 लोगों का चयन किया जाएगा. चयनकर्ताओं का कहना है कि अब तक सबसे अधिक खिलाड़ी ट्रायल के लिए पहुंच चुके हैं और सभी खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. यही वजह है कि सेलेक्शन में भी हमें थोड़ी कठिनाई जरूर हो रही है. पर जितने खिलाड़ियों का चयन करना है उतना ही हम चयन कर पाएंगे.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।