Live

JHARKHAND NEWS

राजभवन मार्च को लेकर कोडरमा कांग्रेस की बैठक

S
Srishtyलेखक

रांची में 26 सितंबर को होने वाले राजभवन मार्च को लेकर कोडरमा कांग्रेस ने तैयारी तेज कर दी है। बुधवार को झुमरी तिलैया के साहू धर्मशाला में जिला कांग्रेस कमेटी की विस्तारित बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने की। बैठक में नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का स्वागत किया गया और 26 सितंबर के प्रदर्शन की रणनीति पर चर्चा हुई। इस दौरान प्रदेश महासचिव सह जिला संगठन प्रभारी विजय यादव ने कहा कि खान-खनिज अधिनियम और राम मंदिर चंदे से जुड़े मुद्दों पर सरकार से सवाल पूछना विपक्ष का दायित्व है और इस मुद्दे पर पारदर्शिता जरूरी है।

वहीं जिलाध्यक्ष प्रकाश रजक ने बताया कि 26 सितंबर को सुबह 7 बजे चंदवारा के मदनगुंडी टोल प्लाजा से कोडरमा के सैकड़ों कार्यकर्ता रांची के लिए रवाना होंगे। आगे प्रकाश रजक ने कहा की राजभवन मार्च में कोडरमा से बड़ी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें