Live

JHARKHAND NEWS

NTPC पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना को मिला 9 पुरस्कार

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

हजारीबाग: एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना ने 67वें वार्षिक सुरक्षा सप्ताह में नौ पुरस्कार जीते. इस परियोजना ने केंद्रीय कोलफील्ड्स लिमिटेड क्षेत्र में किसी खदान द्वारा जीते गये सर्वोच्च पुरस्कारों का रिकॉर्ड स्थापित किया.

पकरी बरवाडीह खदान ने ओवरऑल पुरस्कार में ओपन कास्ट,व्यावसायिक स्वास्थ्य,सर्वश्रेष्ठ आउटसोर्सिंग,कार्यकुशलता का मानक,प्रकाश व्यवस्था डोजर सहित अन्य क्षेत्रों में नौ पुरस्कार जीते. यह कार्यक्रम खान सुरक्षा महानिदेशालय डीजीएमएस के तहत आयोजित किया जाता है,जिसमें पकरी बरवाडीह को सुरक्षा मानकों और संचालन में उत्कृष्टता के लिए पुरस्कृत किया गया. 67वां वार्षिक सुरक्षा सप्ताह का पुरस्कार वितरण सह समापन समारोह मगध संघमित्रा क्षेत्र में आयोजित किया गया. मुख्य अतिथि खदान सुरक्षा महानिदेशक डीजीएमएस के महानिदेशक उज्ज्वल ताह थे.

पकड़ी बरवाडी कोलखादन परियोजना के परियोजना प्रमुख फैज तैयब ने बताया यह संस्थान के लिए बेहद खुशी और उत्साह का पल है. एनटीपीसी हमेशा सुरक्षा मापदंड पर खड़ा उतरने की कोशिश करती है. 9 पुरस्कार जीतने के बाद संस्था काफी उत्साहित है.

हजारीबाग से धीरज कुमार की रिपोर्ट---

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें