JHARKHAND NEWS
कोडरमा पुलिस का 'ऑपरेशन विश्वास': 3.75 लाख के 15 खोए हुए मोबाइल बरामद, वास्तविक मालिकों को लौटाए
पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर जिले में चलाए जा रहे विशेष अभियान "विश्वास" के तहत आम नागरिकों के खोए हुए 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद सभी मोबाइल फोन का सत्यापन करने के बाद उनके वास्तविक मालिकों को लौटा दिया गया।
बरामद मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 3,75,000 रुपये बताई जा रही है। टेक्निकल सेल, कोडरमा द्वारा आधुनिक तकनीकी अनुसंधान, मोबाइल ट्रैकिंग एवं डेटा विश्लेषण के माध्यम से इन मोबाइल फोन को बरामद किया गया। अपने खोए हुए मोबाइल फोन वापस पाकर लोगों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली तथा उन्होंने कोडरमा पुलिस के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर कोडरमा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।