Live

JHARKHAND NEWS

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 13 लोगों की मौत, एक घायल

S
Srishtyलेखक

रामगढ़ जिले के कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत पैंकी गांव के समीप एनएच-33 पर रविवार देर रात करीब 2 बजे भीषण सड़क हादसा हुआ। पटना रांची मुख्य मार्ग nh 33 पर बिहार के नालंदा जिले से आ रही स्कॉर्पियो (BR 21P 6331) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में वाहन सवार 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक पुरुष घायल है, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है।बताया जाता है कि स्कॉर्पियो में कुल 14 लोग सवार थे। हादसे में 4 बच्चे, 4 महिलाएं और 5 पुरुषों की मौत हुई है। प्रथम दृष्टया तेज रफ्तार में स्कॉर्पियो द्वारा किसी अज्ञात वाहन को पीछे से टक्कर मारने के कारण दुर्घटना होने की आशंका जताई जा रही है।

घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर रामगढ़ सदर अस्पताल के शवगृह में रखवाया। मृतकों की पहचान एवं सत्यापन के लिए बिहार के नालंदा जिले के बेन थाना और परिजनों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें