Live

JHARKHAND NEWS

झामुमो की बैठक में पहुंची श्वेता शर्मा,सुदिव्य के अधूरे सपनों को पूरा करने का संकल्प

S
Srishtyलेखक

गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा की बैठक में दिवंगत मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू की धर्मपत्नी श्वेता शर्मा के पहुंचने से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। बैठक में संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ गिरिडीह के विकास और आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा हुई।इस दौरान राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज अहमद, गिरिडीह की महापौर प्रमिला मेहरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने सुदिव्य कुमार सोनू के साथ अपने पुराने जुड़ाव और उनकी कार्यशैली को याद किया।श्वेता शर्मा ने कहा कि सुदिव्य जी जिस तरह हर सुख-दुःख में कार्यकर्ताओं और जनता के साथ खड़े रहते थे, उसी तरह वह भी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि गिरिडीह के विकास को लेकर सुदिव्य कुमार सोनू ने जो सपने देखे थे, उन्हें सभी के सहयोग से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें