JHARKHAND NEWS
झारखंड में 637 पदों पर भर्ती शुरू, 1 लाख रुपये तक मिलेगा मानदेय; 4 दिसंबर तक करें आवेदन
झारखंड राज्य हार्टिकल्चर प्रोमोशन सोसाइटी यानी JSHPS ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत 637 पदों पर संविदा नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2026 को दोपहर 3 बजे तक है। इसमें चयनित अभ्यर्थियों को पद के अनुसार 20 हजार रुपये से 1 लाख रुपये तक मासिक मानदेय मिलेगा। कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के उद्यान निदेशालय के तहत होने वाली इस भर्ती में राज्य मुख्यालय पर 13, जिला स्तर पर 96 और प्रखंड स्तर पर 528 पद शामिल हैं। मुख्यालय में डिप्टी डायरेक्टर, स्टेट प्रोग्राम मैनेजर, स्टेट टेक्निकल हॉर्टिकल्चर ऑफिसर, स्टेट MIS ऑफिसर, अकाउंटेंट और असिस्टेंट-कम-डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद हैं। जिला स्तर पर डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर, थीमैटिक एक्सपर्ट, अकाउंटेंट और ऑपरेटर के पद हैं, जबकि प्रखंड स्तर पर ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर और ऑपरेटर की नियुक्ति होगी।
वेतनमान की बात करें तो डिप्टी डायरेक्टर को 1 लाख रुपये, स्टेट लेवल के कई पदों पर 60 हजार रुपये, डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर को 50 हजार, थीमैटिक एक्सपर्ट को 45 हजार, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर को 35 हजार और ऑपरेटर को 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। हर पद के लिए शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और आयु सीमा अलग-अलग है सामान्य, EWS, BC-I और BC-II वर्ग के लिए शुल्क 500 रुपये, जबकि झारखंड के SC और ST अभ्यर्थियों के लिए 300 रुपये है। झारखंड के 40% या अधिक दिव्यांग अभ्यर्थियों को तय शर्तों के अनुसार छूट मिलेगी। ऑनलाइन आवेदन 4 नवंबर से जारी है और 4 दिसंबर दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसके बाद प्रिंट आउट और जरूरी दस्तावेजों की हार्ड कॉपी 14 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक जमा करना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर विज्ञापन 01/2026 का लिंक खोलें, विवरण भरें, दस्तावेज अपलोड करें और शुल्क जमा कर फॉर्म सबमिट कर सकते हैं.
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।