JHARKHAND NEWS
सदर अस्पताल का एम्बुलेंस पड़ा बीमार, धक्का लगाने पर हुआ स्टार्ट, गया रिम्स
गुमला सदर अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने के दावों के बीच अस्पताल की बदहाल व्यवस्था का एक और मामला सामने आया है। मरीज को रिम्स रेफर किए जाने के बाद अस्पताल की एंबुलेंस स्टार्ट ही नहीं हुई। इस घटना ने अस्पताल की आपातकालीन परिवहन व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।जानकारी के अनुसार एक मरीज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रिम्स रांची रेफर किया गया था। मरीज को रांची ले जाने के लिए एंबुलेंस तैयार की गई लेकिन चालक के प्रयास के बावजूद एंबुलेंस स्टार्ट नहीं हो सकी। इसके बाद अस्पताल कर्मियों ने एंबुलेंस को धक्का लगाना शुरू किया। काफी देर तक मशक्कत और धक्का लगाने के बाद एंबुलेंस किसी तरह चालू हुई तब जाकर मरीज को रांची ले जाने की प्रक्रिया आगे बढ़ सकी।
इस घटना से अस्पताल की आपातकालीन व्यवस्था की पोल खुलती नजर आई। गंभीर मरीजों के लिए जीवनरक्षक एंबुलेंस ही यदि समय पर तैयार नहीं हो तो यह व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। वहीं लोगों का कहना है कि मरीजों की सुरक्षा के लिए एंबुलेंस की नियमित जांच और रखरखाव जरूरी है।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।