Live

JHARKHAND NEWS

मरकच्चो के बिचरिया नवादा में सड़क हादसा, बाइक सवार दो युवकों समेत पांच लोग घायल

S
Srishtyलेखक

जिले के मरकच्चो में एक तेज रफ्तार बाइक ने पैदल जा रहे तीन लोगों को रौंद दिया। इस हादसे में बाइक सवार समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है।बता दें की यह हादसा मरकच्चो-बरियारडीह मुख्य मार्ग स्थित बिचरिया नवादा के समीप हुआ है । बताया जा रहा है कि दो महिलाएं और एक बच्चा पैदल ही बिचरिया स्थित साप्ताहिक हाट जा रहे थे। इसी दौरान मरकच्चो से बरियारडीह की ओर जा रही स्प्लेंडर बाइक अनियंत्रित हो गई और बिचरिया नवादा में पैदल चल रहे तीनों राहगीरों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे में बरोटांड निवासी 11 वर्षीय अभिषेक कुमार, 60 वर्षीय बिंदवा देवी और पाण्डुवाई निवासी 32 वर्षीय चमेली देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। वहीं बाइक सवार नवलशाही के बच्छेडीह निवासी 19 वर्षीय मनीष सिंह और 20 वर्षीय गुड्डू साव भी गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मरकच्चो पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो ले जाया गया। जहां गंभीर रूप से घायल अभिषेक कुमार, बिंदवा देवी और मनीष सिंह को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें