JHARKHAND NEWS
'जब तक समाधान नहीं, आंदोलन जारी',राज्यभर में 108 एम्बुलेंस कर्मियों का सातवें दिन भी प्रदर्शन
झारखण्ड प्रदेश एम्बुलेंस कर्मचारी संघ के आह्वान पर 108 एम्बुलेंस कर्मचारी अपनी लंबित मांगों एवं अधिकारों को लेकर आज राँची सदर अस्पताल सहित राज्यभर में भिक्षाटन कार्यक्रम कर रहे हैं । इसका उद्देश्य सरकार का ध्यान कर्मचारियों की समस्याओं की ओर आकर्षित करना है । संघ की प्रमुख मांगें हैं कि 108 एम्बुलेंस सेवा का संचालन जिला स्तर पर सिविल सर्जन के माध्यम से शुरू किया जाए, बर्खास्त कर्मचारियों को पुनः बहाल किया जाए तथा सभी श्रमिक एवं वैधानिक अधिकार लागू किए जाएं । ]
उन्होंने कहा कि 16 सितंबर 2026 को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 15 से 20 दिनों के भीतर समाधान का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हुई । इसी कारण संघ चरणबद्ध आंदोलन करने को विवश है । आज आंदोलन का सातवाँ दिन है और भिक्षाटन कार्यक्रम के माध्यम से कर्मचारी अपनी मांगों को सरकार तक पहुँचाने का प्रयास कर रहे हैं । संघ ने सरकार से मांगों को तत्काल स्वीकार कर लागू करने की अपील की है । साथ ही स्पष्ट किया है कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय लेकर उनका क्रियान्वयन नहीं किया जाता, तब तक चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा ।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।