Live

JHARKHAND NEWS

गढ़वा डीसी ने उपकारा, प्रखंड सह अंचल और नगर पंचायत कार्यालय का किया निरीक्षण

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

गढ़वा : जिला उपायुक्त दिनेश कुमार यादव ने शनिवार को महदेईया स्थित उपकारा, प्रखंड सह अंचल कार्यालय और नगर पंचायत कार्यालय का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागों से अद्यतन जानकारी प्राप्त करते हुए कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

महदेईया उपकारा के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गढ़वा एसडीएम संजय पांडेय और भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता प्रेमलाल सिंह से भवन की स्थिति और शेष कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि उपकारा भवन वर्षों पूर्व बन चुका है और न्यायालय के संचालन के बाद कैदियों को हो रही असुविधा को देखते हुए इसे जल्द चालू करने की दिशा में पहल की जा रही है. कुछ शेष कार्यों को शीघ्र पूरा कर उपकारा को संचालन में लाया जाएगा. प्रखंड सह अंचल कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने दोनों विभागों के कर्मियों की उपस्थिति की जांच की और कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने का निर्देश अंचल अधिकारी विकास सिंह को दिया. नगर पंचायत कार्यालय के निरीक्षण में प्रशासक राज कमल से नगर क्षेत्र में चल रही विकास योजनाओं की जानकारी ली गई. नप कार्यालय के स्थायी भवन की आवश्यकता को देखते हुए प्रशासक द्वारा भूमि उपलब्ध कराने की मांग रखी गई, जिस पर उपायुक्त ने अंचल अधिकारी को उपयुक्त भूमि चिह्नित करने का निर्देश दिया. वर्तमान कार्यालय की स्थिति को अनुपयुक्त मानते हुए, उन्होंने अन्य भवन चिह्नित कर नप कार्यालय को स्थानांतरित करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें