Live

JHARKHAND NEWS

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची महानगर एवं सभी मंडल के नवनियुक्त पदाधिकारी को किया सम्मानित

M
MADAN KISHORE JHAलेखक

रांची : केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री सह सांसद संजय सेठ ने सोमवार को रांची महानगर की भाजपा की नई टीम एवं 19 मंडलों के नवनियुक्त मंडल के अध्यक्ष को अपने आवास पर बुलाकर सम्मानित किया. उन्होंने सभी कर्मयोगी कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दिया.

इस अवसर पर रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि भाजपा एक परिवार है और हमसब लोग एक परिवार के रूप में अपनी सेवाएं देते हैं. भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है और हमसब एक कार्यकर्ता हैं. पार्टी जो जिम्मेवारी देती है हम सब उस जिम्मेवारी का निर्वहन करते हैं. इसलिए आज हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी हैं.

इस मौके पर कांके विधायक समरी लाल, रांची महानगर भाजपा अध्यक्ष वरुण साहू , महामंत्री बलराम सिंह , जितेंद्र वर्मा, युवा मोर्चा रांची महानगर के अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह सहित रांची महानगर के सभी नवनियुक्त पदाधिकारी एवं 19 मंडल के अध्यक्ष उपस्थित रहे. सभी नवनियुक्त पदाधिकारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें