Live

JHARKHAND NEWS

पलामू डीआईजी का गढ़वा दौरा,एसपी कार्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक, लंबित मामलों के निपटारे का निर्देश

S
Srishtyलेखक

झारखंड के गढ़वा में पलामू क्षेत्र के डीआईजी कौशल किशोर ने एसपी कार्यालय का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों की समीक्षा की। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को आम जनता के साथ बेहतर व्यवहार और महिलाओं से जुड़ी शिकायतों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

पलामू क्षेत्र के डीआईजी कौशल किशोर के गढ़वा पहुंचने पर एसपी आशुतोष शेखर ने बुके देकर उनका स्वागत किया। पुलिस जवानों ने उन्हें सलामी दी। इसके बाद एसपी कार्यालय के सभागार में डीआईजी ने एसपी, डीएसपी, एसडीपीओ और विभिन्न अंचलों के पुलिस निरीक्षकों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, पॉक्सो एक्ट, आभूषण चोरी और छिनतई, एससी-एसटी मामलों, साइबर अपराध, मानव तस्करी और लंबित कांडों की समीक्षा की गई। साथ ही थाना और पिकेट के निरीक्षण, विभागीय कार्रवाई और पुलिस सभा से जुड़े मामलों की भी जानकारी ली गई। डीआईजी ने पुलिस अधिकारियों को आम नागरिकों के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने, थानों में आम लोगों के लिए बेहतर व्यवस्था करने और महिलाओं से संबंधित शिकायतों पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया। उन्होंने पुलिस की गरिमा बनाए रखते हुए मर्यादा और विवेक के साथ कार्य करने की भी हिदायत दी।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें