JHARKHAND NEWS
रिम्स में बढ़ेंगी 44 सुपर स्पेशियलिटी सीटें, कैबिनेट की मुहर का इंतजार
झारखंड के सबसे बड़े मेडिकल संस्थान रिम्स में अब मेडिकल की पढ़ाई और इलाज के दरवाजे और ज्यादा चौड़े होने वाले हैं। जल्द ही रिम्स में सुपर स्पेशियलिटी की 44 नई सीटें जुड़ने जा रही हैं!इन 44 सीटों में एमडी (MD), डीएम (DM) और एमसीएच (MCh) की सीटें शामिल होंगी। ये बढ़ी हुई सीटें रिम्स में कई अत्याधुनिक और बेहद महत्वपूर्ण विभागों के शुरू होने से मिलेंगी। आइए आपको बताते हैं कि कौन-कौन से नए विभाग खुलने वाले हैं:
गैस्ट्रोएंटरोलॉजी (Gastroenterology)
एंडोक्रिनोलॉजी (Endocrinology)
क्लिनिकल हेमेटोलॉजी (Clinical Hematology)
रूमेटोलॉजी (Rheumatology)
न्यूरो एनेस्थीसिया (Neuro Anaesthesia)
और कार्डियक एनेस्थीसिया (Cardiac Anaesthesia) विभाग।इन नए और विशेष विभागों को सुचारू रूप से चलाने के लिए कुल 30 फैकल्टी डॉक्टरों की जरूरत होगी, जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया जल्द ही पूरी की जाएगी। इन विभागों के शुरू होने से न सिर्फ झारखंड के डॉक्टरों को सुपर स्पेशियलिटी की पढ़ाई के लिए दूसरे राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा, बल्कि राज्य के मरीजों को भी बेहतर इलाज मिल सकेगा। यह पूरी प्रक्रिया अभी कैबिनेट की मुहर का इंतजार कर रही है। सबसे पहले इन नए विभागों को शुरू करने का प्रस्ताव स्वास्थ्य विभाग के माध्यम से झारखंड कैबिनेट के पास भेजा जाएगा।कैबिनेट से हरी झंडी मिलते ही इन विभागों की स्थापना और फैकल्टी डॉक्टरों की नियुक्ति की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी जाएगी।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।