Live

JHARKHAND NEWS

मंत्री के जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंचे कांग्रेस कार्यालय प्रभारी, वर्षो से लगा रहे लगान रसीद के लिए कांके अंचल का चक्कर

S
Simran Chaudharyलेखक

RANCHI: कांग्रेस राज्य की जनता के प्रति संवेदनशील दिखाई दे रही है. पार्टी मुख्यालय में जनता दरबार लगा कर पार्टी कोटे के मंत्री लोगो की समस्या सुन रहे है. मंगलवार को आयोजित जनता दरबार में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने लोगो की परेशानियों से रुबरु हुई और संबंधित विभाग के अधिकारीयों को दिशा निर्देश दी. राज्य की जनता समस्याओं से परेशान है इस परेशानियों को कम करने की कोशिश में कांग्रेस और पार्टी कोटे के मंत्री जुटे हुए हैं. समय के मुताबित हर सप्ताह में एक मंत्री जनता दरबार के माध्यम से लोगों की समस्या सुनते हैं और उसका समाधान निकालने की कोशिश करते हैं. वहीं मंगलवार के जनता दरबार में कुल 49 आवेदन आए जिसमें स्वास्थ्य, जमीन और परिवार से जुड़े मामले थे.

शिकायत नंबर-1 रांची राजधानी के हिंदपीढ़ी की रहनी वाली इरम परवीन अपने तीन महीने के बच्चे की कस्टडी दिलाने की गुहार लेकर जनता दरबार में पहुंची हुई थी. इरम परवीन ने बताया कि उनकी शादी एक साल पहने जम्मु-कश्मीर के व्यक्ति से हुई थी, शादी के बाद उन्हे एक लड़का हुआ. बच्चे के पालन पोषण के लिये जब अपने पति से पैसे कि मांग करती थी, तो वह मारपीट करता था और एक दिन अचानक से मेरे तीन महिने के बच्चे को साथ लेकर चला गया.

शिकायत नंबर-2 रांची महानगर कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी चार साल से कांके अंचल का चक्कर लगा रहे हैं. लेकिन उनकी अंचल कार्यालय में कोई सुनवाई नहीं हुई, तो वह आज मंत्री जी के जनता दरबार में फरियाद लेकर पहुंच गये और ग्रामीण विकास मंत्री से अपनी समस्या से अवगत कराया. महानगर कार्यालय प्रभारी ने बताया कि मेरी खुद के जमीन की लगान रसीद वर्षो से नहीं काटी जा रही है, जिसको लेकर वर्षो से अंचल का चक्कर लगा चुका हूं लेकिन काम नहीं हुआ. एक बार काम करने के सिलसिले में दलाल से भी हमने संर्पक किया था लेकिन वह भी लगान रसीद नहीं कटवा पाया. हलांकि मंत्री के तरफ से लगान रसीद निर्गत कराने का अश्वासन दिया गया है.

(रांची से संवाददाता राहुल कुमार की रिपोर्ट)

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें