Live

JHARKHAND NEWS

हेमंत सरकार के दो साल पूरे होने पर पखवाड़ा कार्यक्रम, मंत्रियों ने गिनाई उपलब्धियां और केंद्र पर साधा निशाना

S
Srishtyलेखक

झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार के कार्यकाल के 2 साल पूरे हो चुके हैं और इन 2 वर्षों के कामकाज को जनता तक पहुंचाने के लिए सरकार की ओर से पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया है वहीं दूसरी ओर झारखंड राज्य के गठन के भी 26 साल पूरे हो चुके हैं ऐसे में सरकार अपने कार्यकाल की उपलब्धियां और राज्य के विकास को लेकर जनता के बीच पहुंच रही है... इसको लेकर मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि राज्य सरकार प्रतिबद्ध है और यहां की जनता को उनके हक और अधिकार दिलाने को लेकर हर वह मुमकिन कोशिश कर रही है... शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि पूरे देश का 40% खनिज संसाधन झारखंड में पाया जाता है सिर्फ देश ही नहीं बल्कि विदेश तक यह जाता है और इसके बावजूद भी झारखंड अति पिछड़ा राज्य है...mmdr और sir के माध्यम से यहां की जनता के हक को छीनने की कोशिश की जा रही हैं.

केंद्र सरकार हमेशा से ही सौतेला व्यवहार करती आई है... लेकिन सरकार कानूनी और राजनीतिक लड़ाई लड़ेगी और यहां की जनता को उनका हक और अधिकार दिलाएगा वहीं दूसरी ओर मद्द निषेध मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सरकार इन दो सालों में बहुत बेहतरीन कार्य की है और आने वाले समय में भी सरकार कई कार्य करेगी जिससे यहां के लोगों को लाभ मिलेगा

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें