Live

JHARKHAND NEWS

वोटर्स के लिए आसान हुई प्रक्रिया, BLO से मुलाकात न होने पर WhatsApp के जरिए जुड़ेंगे अधिकारी

S
Srishtyलेखक

झारखंड में इन दिनों मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का महा-अभियान चल रहा है! मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी श्री के. रवि कुमार ने सभी पात्र नागरिकों से अपील की है कि वे अपने बीएलओ (Booth Level Officer) से संपर्क कर मतदाता सूची में दर्ज अपने नाम, पते और अन्य विवरणों की जांच जरूर करवा लें। यह आपकी अपनी सूची है, इसे त्रुटिरहित बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।लेकिन कई बार बीएलओ के घर-घर जाने पर मतदाताओं के नहीं मिलने या अपरिचित नंबर से आने वाली कॉल्स को रिसीव न करने के कारण सत्यापन में अड़चन आ रही है।अगर आपके पास भी बीएलओ का फोन नहीं है या आप उनसे संपर्क करना चाहते हैं, तो घबराइए मत! इसके लिए बस आपको 'ECINET' ऐप डाउनलोड करना है।

आपके संबंधित बीएलओ का मोबाइल नंबर आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा। इसे तुरंत अपने फोन में सुरक्षित (Save) कर लें ताकि पहचान में आसानी हो। ऐप पर 'Book a Call with BLO' की सुविधा भी उपलब्ध है, जिसकी मदद से आप अपनी सुविधानुसार उनसे संपर्क कर सकते हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बीएलओ को भी निर्देश दिए हैं कि यदि घर पर मुलाकात न हो या फोन कॉल का जवाब न मिले, तो वे WhatsApp के माध्यम से टेक्स्ट या वॉयस मैसेज भेजें। मैसेज में अपना परिचय और नंबर जरूर दें, ताकि आप बिना किसी हिचकिचाहट के कॉल बैक कर सकें।



इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें