JHARKHAND NEWS
वोट चोरी के विरूद्ध में JMM ने किया मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन, इस्तीफा की मांग
झारखंड के लातेहार में कथित वोट चोरी के मामले को लेकर सियासत गरमा गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने सड़क पर उतरकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा—
"मुख्य चुनाव आयुक्त के समकक्षों के स्वीकारोक्ति बयान के बावजूद अब तक ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा न देना देश के लिए बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। जब तक उनका इस्तीफा नहीं आता, तब तक जेएमएम का यह रोषपूर्ण आंदोलन लगातार जारी रहेगा।बहरहाल, वोट चोरी के आरोपों और इस्तीफे की मांग को लेकर जेएमएम के इस उग्र रुख ने राज्य की राजनीतिक सरगर्मी को और तेज कर दिया है।
लातेहार में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन के दौरान जेएमएम कार्यकर्ताओं और नेताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त से तत्काल इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन में मुख्य रूप से राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ राम भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।