JHARKHAND NEWS
एमएलसी चुनाव में RLM विधायकों की बगावती गतिविधि पर उपेंद्र कुशवाहा का तंज, बोले- राजनीति का नशा भूलने पर लोग मदहोश हो जाते हैं
बिहार में एमएलसी चुनाव को लेकर राष्ट्रीय लोक मोर्चा यानी RLM के भीतर सामने आ रही गतिविधियों के बीच पार्टी प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा ने बड़ा बयान दिया है। पार्टी के कुछ विधायकों के बगावती तेवर और अलग गतिविधियों को लेकर पूछे गए सवाल पर उपेंद्र कुशवाहा ने तंज कसते हुए कहा कि जब राजनीति में नशा घुल जाता है, तब लोग इसी तरीके से मदहोश हो जाते हैं।दरअसल, बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक सीटों के चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों के भीतर उम्मीदवारों और समर्थन को लेकर गतिविधियां तेज हैं। इसी क्रम में RLM के कुछ विधायकों की ओर से सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से राम पुकार सिन्हा कुशवाहा के समर्थन में खुलकर सामने आने की चर्चा है। विधायकों की इस गतिविधि को पार्टी के आधिकारिक रुख से जोड़कर सवाल उठाए जा रहे हैं।
उपेंद्र कुशवाहा के बयान को इसी पूरे घटनाक्रम से जोड़कर देखा जा रहा है। उन्होंने सीधे तौर पर किसी विधायक का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान के बाद पार्टी के भीतर चल रही खींचतान को लेकर राजनीतिक चर्चा तेज हो गई है।एमएलसी चुनाव में समर्थन को लेकर RLM की स्थिति भी लगातार चर्चा में है। इससे पहले उपेंद्र कुशवाहा की ओर से पार्टी के एनडीए के साथ होने और चुनावी रणनीति के संबंध में संकेत दिए गए थे। वहीं, पार्टी के कुछ नेताओं और विधायकों की अलग-अलग गतिविधियों ने तस्वीर को दिलचस्प बना दिया है।
अब उपेंद्र कुशवाहा के ताजा बयान के बाद सवाल उठ रहा है कि क्या RLM के भीतर एमएलसी चुनाव को लेकर मतभेद बढ़ रहे हैं या यह केवल नेताओं की व्यक्तिगत राजनीतिक गतिविधियां हैं। पार्टी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक तौर पर आगे क्या रुख सामने आता है, इस पर सबकी नजर है।
पटना से संजय कुमार की रिपोर्ट
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।