Hindi News / आज से शुरू रिम्स में MBBS का एडमिशन, 250 सीटों के लिए जानें...

JHARKHAND NEWS : आज से शुरू रिम्स में MBBS का एडमिशन, 250 सीटों के लिए जानें किस दिन पहुंचे छात्र

Edited By:  |
jharkhand news

रांची के रिम्स में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज यानी शनिवार से शुरू हो रही है। इनमें स्टेट कोटे की 208 सीटें शामिल हैं।रिम्स प्रशासन के मुताबिक, विद्यार्थियों को सुबह साढ़े नौ बजे एकेडमिक बिल्डिंग में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है। श्रेणीवार नामांकन का पूरा शेड्यूल इस प्रकार है:

  • 29 और 31 अगस्त (शनिवार और रविवार): सामान्य और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के कुल 104 विद्यार्थियों का नामांकन। (नोट: रविवार को भी प्रक्रिया जारी रहेगी)

  • 1 सितंबर: एसटी (अनुसूचित जनजाति) श्रेणी के 54 विद्यार्थियों का नामांकन।

  • 2 सितंबर: बीसी-वन और बीसी-टू (पिछड़ा वर्ग) के 29 विद्यार्थियों का नामांकन।

  • 3 सितंबर: एससी (अनुसूचित जाति) और दिव्यांग श्रेणी के 21 विद्यार्थियों का नामांकन।

रिम्स के पीआरओ और एडमिशन कमेटी के सदस्य डॉ. शिशिर कुमार ने बताया कि सभी श्रेणियों की तारीखें तय कर रिम्स की वेबसाइट पर जानकारी अपलोड कर दी गई है। आरक्षण का लाभ लेने वाले छात्रों के प्रमाण पत्रों की जांच के लिए इस बार एक विशेष टीम तैनात की गई है। पूरी नामांकन प्रक्रिया 5 जुलाई तक पूरी कर इसकी जानकारी JCECEB को सौंपनी होगी।

अब बात करते हैं देश भर के मेडिकल कॉलेजों की काउंसलिंग से जुड़ी बड़ी अपडेट की। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने दूसरे राउंड का शेड्यूल जारी कर दिया है:

  • 3 से 8 सितंबर: रजिस्ट्रेशन और फीस भुगतान की प्रक्रिया।

  • 3 से 9 सितंबर: च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग।

  • 9 और 10 सितंबर: सीट आवंटन की प्रक्रिया।

  • 11 सितंबर: दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी होगा।

  • 12 से 18 सितंबर: चयनित विद्यार्थियों को संबंधित संस्थान में रिपोर्टिंग और एडमिशन पूरा करना होगा।

इस केंद्रीय काउंसलिंग के जरिए देश भर के मेडिकल कॉलेजों में एमबीबीएस, बीडीएस और बीएससी नर्सिंग की सीटों पर दाखिला मिलेगा। इसमें ऑल इंडिया कोटे की 15% सीटों के साथ-साथ एम्स, जिपमर, सेंट्रल और डिम्ड यूनिवर्सिटीज की सीटें शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर, झारखंड स्टेट काउंसलिंग का दूसरा राउंड 7 सितंबर से शुरू होने की संभावना है।