Live

JHARKHAND NEWS

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में युवक की पत्थर और धारदार हथियार से हत्या, डैम के पास मिला शव

S
Srishtyलेखक

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। युवक का शव डैम साइड स्थित संत जेवियर स्कूल के पीछे बरामद किया गया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, युवक की पत्थर और किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

दरअसल, पूरा मामला धुर्वा थाना क्षेत्र के डैम साइड का है, जहां संत जेवियर स्कूल के पीछे एक युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव की स्थिति देखकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। युवक के शरीर पर कई जगह चोट के निशान पाए गए हैं।

मौके पर पहुंची धुर्वा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेजने की तैयारी की जा रही है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और घटना में शामिल लोगों का पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें