Hindi News / सीएम हेमन्त सोरेन से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम एवं...

JHARKHAND NEWS : सीएम हेमन्त सोरेन से भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम एवं सुशील प्रसाद ने की मुलाकात

Edited By:  |
Reported By:
jharkhand news

रांची : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को झारखंड मंत्रालय में भारतीय विदेश सेवा (2010 बैच) के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम एवं सुशील प्रसाद ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री एवं उनके बीच झारखंड सरकार द्वारा संचालित प्रमुख विकासात्मक योजनाओं तथा राज्य में निवेश एवं आर्थिक विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई.

मुख्यमंत्री ने राज्य के विकासात्मक लक्ष्यों को आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारियों के महत्व पर भी बल दिया, जिनमें प्रवासन एवं गतिशीलता (Migration and Mobility) पार्टनरशिप, वन्यजीव पर्यटन की संभावनाएं, कौशल विकास एवं शिक्षा क्षेत्र में सहयोग तथा भारतीय प्रवासी समुदाय की सहभागिता शामिल रहा. साथ ही मुख्यमंत्री एवं भारतीय विदेश सेवा के अधिकारियों के बीच झारखंड की शासन व्यवस्था एवं विकास यात्रा से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा हुई. इस अवसर पर राज्य के मुख्य सचिव अविनाश कुमार उपस्थित रहे. उल्लेखनीय है कि भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी मोहम्मद शाहिद आलम वर्तमान में लंदन स्थित भारत के उच्चायोग में कार्यरत हैं, जबकि सुशील प्रसाद नैरोबी स्थित भारत के उच्चायोग में पदस्थापित हैं. भारतीय विदेश सेवा के ये दोनों अधिकारी मध्यावधि प्रशिक्षण कार्यक्रम (Mid- Career Training Programme) में सम्मिलित होने हेतु झारखंड प्रवास पर हैं.