JHARKHAND NEWS
ब्रेक बाइंडिंग से एसी बोगी के पास धुआं निकलने पर यात्रियों में मचा हड़कंप कतरासगढ़ के पास कतरी नदी ब्रिज पर कुछ देर रुकी 13351 एक्सप्रेस
धनबाद से आलप्पुजा (अलेप्पी) एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 13351 के एसी कोच के पास अचानक धुआं निकलने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। घटना उस समय हुई जब ट्रेन कतरासगढ़ स्टेशन के करीब पहुंच रही थी।
बताया गया कि कतरी नदी ब्रिज पर ट्रेन को कुछ देर के लिए रोकना पड़ा। प्रारंभिक जांच में ब्रेक बाइंडिंग (वैक्यूम/ब्रेक संबंधी समस्या) के कारण धुआं निकलने की बात सामने आई। हालांकि किसी तरह की आग लगने की पुष्टि नहीं हुई।
ट्रेन के कतरासगढ़ स्टेशन पहुंचने के बाद संबंधित एसी कोच की जांच की गई। जांच के दौरान सभी व्यवस्थाएं सामान्य पाए जाने के बाद ट्रेन को उसके गंतव्य आलप्पुजा के लिए रवाना कर दिया गया।
घटना के दौरान यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा, लेकिन स्थिति सामान्य होने के बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।