Live

JHARKHAND NEWS

बोकारो के चास में बड़ी चोरी: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, 10 लाख की संपत्ति पर हाथ साफ

S
Srishtyलेखक

चिरा चास थाना क्षेत्र के डेमूडीह गांव में चोरों ने एक बंद घर को बीती रात निशाना बनाया। चोरों ने घर के दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और अलमारी में रखे जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। परिजनों के मुताबिक चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये है, जिसमें सोना-चांदी के जेवरात के साथ 50 हजार रुपये नकद शामिल हैं।

जानकारी के मुताबिक घर की मालकिन देवंती देवी पिंडदान के लिए गया गई हुई थीं। घर में उनका बेटा और बहू रह रहे थे। कल शाम बहू की तबीयत अचानक खराब हो गई, जिसके बाद परिवार के लोग अस्पताल चले गए। इसी दौरान चोरों ने बंद घर को निशाना बनाया। आज सुबह जब देवंती देवी घर पहुंचीं, तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली।

घटना के बाद देवंती देवी काफी परेशान हैं। उनका कहना है कि वह विधवा हैं और उनकी पूरी जमा-पूंजी चोर ले गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों की पहचान की जा सके।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें