Hindi News / सिमडेगा पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, लाखों का माल...

JHARKHAND NEWS : सिमडेगा पुलिस का बड़ा एक्शन: अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, लाखों का माल बरामद

Edited By:  |
jharkhand news

सिमडेगा से आई एक बड़ी खबर के साथ। जिले में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक बहुत बड़ी कामयाबी हासिल की है। सिमडेगा पुलिस ने एक अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से झारखंड के अलावा पड़ोसी राज्यों में हुई कई बड़ी चोरियों का खुलासा हुआ है।""प्रेस वार्ता के दौरान सिमडेगा के एसपी श्रीकांत एस खोटरे ने इस पूरे मामले का खुलासा किया। एसपी ने बताया कि हरिजन टोली निवासी राहुल कुमार सिंह के घर हुई चोरी के मामले में 5 जुलाई 2026 को सिमडेगा थाने में केस दर्ज किया गया था।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक रणवीर सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में छापेमारी की और दो आरोपियों को दबोच लिया।गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम अनिकेत टोप्पो (उम्र 19 वर्ष, निवासी सुरुईडीह, तपकरा) और सैफ अली (उम्र 22 वर्ष, निवासी गांधी नगर, तपकरा) बताए गए हैं।कड़ाई से पूछताछ करने पर इन्होंने सिमडेगा के अलावा छत्तीसगढ़ के कुनकुरी, फरसाबहार और झारखंड के गुमला जिले में भी चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने की बात कबूल की है।इनकी निशानदेही पर पुलिस ने लगभग 30 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात,भारी मात्रा में नकदी,घटना में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल,और सलडेगा बरपानी स्थित राशन दुकान से चोरी किया गया राशन भी सफलतापूर्वक बरामद कर लिया है.