JHARKHAND NEWS
भौरा 19 नंबर में ओबी डंपिंग के दौरान हादसा: मलबे में दबकर महिला की मौत, मुआवजे को लेकर हंगामा
धनबाद के झरिया स्थित भौरा 19 नंबर में सोमवार को ओबी डंपिंग के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। ओवरबर्डन (ओबी) की चपेट में आने से कौशल्या देवी की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है, वहीं ग्रामीणों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है।हादसे की सूचना मिलते ही विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और मृतका के परिजनों से बातचीत की। इस दौरान पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये मुआवजा देने का प्रस्ताव सामने आया। हालांकि, मुआवजे की इस राशि को लेकर नेताओं और ग्रामीणों ने असंतोष जताया और इसे अपर्याप्त बताया।
ग्रामीणों और नेताओं ने पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने तथा मृतका को न्याय दिलाने की मांग की है। साथ ही ओबी डंपिंग के दौरान सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने और इस हादसे के लिए जिम्मेदारी तय करने की मांग भी उठाई है।अब सवाल यह है कि ओबी डंपिंग के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में चूक कैसे हुई और इस हादसे की जिम्मेदारी आखिर कौन लेगा?
इस ख़बर को शेयर करें
अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।