Live

JHARKHAND NEWS

चांडिल गोलचक्कर के पास ट्रेलर की चपेट में आए दो पॉलिटेक्निक छात्र, एक की मौत, दूसरा गंभीर

S
Srishtyलेखक

सरायकेला में गम्हरिया के चांडिल गोलचक्कर के पास मंगलवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज के एक छात्र की मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार दोनों छात्र गम्हरिया से चांडिल पॉलिटेक्निक कॉलेज जा रहे थे। गोलचक्कर के पास एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। घायल छात्र की पहचान समीर दास के रूप में हुई है। दोनों गम्हरिया के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलते ही चांडिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल छात्र को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। लोगों का आरोप है कि चांडिल गोलचक्कर और आसपास सड़क की बदहाल स्थिति और NHAI की लापरवाही के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। खराब सड़क, गड्ढे और अव्यवस्थित ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर लोगों ने जल्द सुधार की मांग की है।

इस ख़बर को शेयर करें

अपने दोस्तों और परिवार तक यह ख़बर पहुँचाएँ।

पूरी वेबसाइट पर पढ़ें और ख़बरें